Indian geography भारत का भूगोल (सामान्य जानकारी)

  General knowledge (सामान्य जानकारी) 

General knowledge of India

भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है।  भारतीय उपमहाद्वीप में शामिल देश हैं -  भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल एवं भूटान
भारत अक्षांशीय दृष्टि से पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। तथा  देशांतरीय दृष्टि से भारत पूर्वी देशांतर में स्थित है। भारत का अक्षांशीय विस्तार 8° 4' से 37° 6' उत्तरी अक्षांश तथा 68° 7' से 97° 25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। अत्यधिक देशांतरीय विस्तार के कारण  भारत के पूर्वी भाग की तुलना में पश्चिमी भाग के सूर्योदय में 2 घंटे का अंतर पाया जाता है। साडा 82° 30' पूर्वी देशांतर रेखा को भारत की मानक समय रेखा माना जाता है।  जो इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर (UP) से गुजरती है जो ग्रीनविच समय से 5.30 घंटे आगे हैं। भारतीय मानक समय रेखा पांच राज्यों से होकर गुजरती है :-
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश 
छत्तीसगढ़ 
ओडिशा 
आंध्र प्रदेश
:- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, भारत का क्षेत्रफल लगभग 3287263 किलोमीटर है,  जो संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है।  (2011 की जनगणना के अनुसार)

 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े 6 देश हैं 

रूस
कनाडा
चीन
संयुक्त राज्य अमेरिका
ब्राज़ील 
ऑस्ट्रेलिया 
तथा आठवां सबसे बड़ा देश अर्जेंटीना है।  
:- तथा जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।   2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 121 करोड़ है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या लगभग 138 करोड़ है।  भारत की जनसंख्या संपूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17.5% है।

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 8 बड़े देश हैं :-

चीन 
भारत 
संयुक्त राज्य अमेरिका 
इंडोनेशिया 
ब्राजील 
पाकिस्तान 
बांग्लादेश  
 रूस
कर्क रेखा भारत को लगभग दो भागों में विभाजित करती है, अर्थात यह भारत के मध्य से होकर गुजरती है। इसलिए भारत के उत्तर में स्थित भूभाग को उपोष्ण कटिबंधीय तथा दक्षिण में स्थित भूभाग को उष्णकटिबंधीय भूभाग कहा जाता है। 

कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है :-

राजस्थान 
गुजरात 
मध्य प्रदेश 
छत्तीसगढ़ 
झारखंड
 पश्चिमी बंगाल 
त्रिपुरा एवं
 मिजोरम
भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3214 किलोमीटर है तथा पूर्व से पश्चिम में विस्तार 2933 किलोमीटर है। भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है यह  वृहत निकोबार द्वीप में स्थित है पहले इसका नाम पिगमिलीयन पॉइंट था, यह भूमध्य रेखा से 876 किलोमीटर दूर है। भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कोल है जो जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है। तथा पश्चिमी बिंदु सरक्रीक (गुजरात) में एवं पूर्वी बिंदु वालांगू अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15200 किलोमीटर है तथा इसके तटीय भाग की लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। परंतु मुख्य भूमि के तटीय भाग की लंबाई 6100 किलोमीटर है।

भारत के 7 पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं की लंबाई :-

(1) बांग्लादेश - भारत की सर्वाधिक सीमा बांग्लादेश से लगती है। जो 4096.7 किलोमीटर है। बांग्लादेश के साथ भारत के 5 राज्य सीमा बनाते हैं जो निम्न है :- असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा तथा पश्चिमी बंगाल
(2) चीन - चीन के साथ भारत की 3488 किलोमीटर सीमा लगती है जिसे मैक मोहन रेखा कहा जाता है। जो 1914 में निर्धारित की गई थी।  चीन से भारत के 5 राज्य सीमा बनाते हैं  - जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश
(3) पाकिस्तान - पाकिस्तान के साथ 3323 किलोमीटर सीमा लगती है। जिसे रेडक्लिफ रेखा कहा जाता है। यह 1947 में निर्धारित की गई थी। पाकिस्तान के साथ भारत के 4 राज्य सीमा बनाते हैं। गुजरात, राजस्थान, पंजाब, एवं जम्मू कश्मीर
(4) नेपाल -  नेपाल के साथ 1751 किलोमीटर सीमा लगती है।  भारत एवं नेपाल के मध्य काली नदी सीमा बनाती है। नेपाल के साथ भारत की पांच राज्य सीमा बनाते हैं -  उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, सिक्किम एवं उत्तराखंड
(5) म्यांमार - म्यांमार के साथ भारत की 1643 किलोमीटर सीमा लगती है।   पटकाई की पहाड़ियां भारत को म्यांमार से अलग करती है। म्यामार के साथ भारत के 4 राज्य सीमा बनाते हैं - अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम एवं मणिपुर
(6) भूटान - भूटान के साथ भारत की 699 किलोमीटर सीमा लगती है।  तथा भारत के 4 राज्य सीमा बनाते हैं -  सिक्किम, असम, पश्चिमी बंगाल, अरुणाचल प्रदेश
(1) अफगानिस्तान - अफगानिस्तान के साथ 106 किलोमीटर सीमा लगती है। जिसे डूरंड रेखा कहा जाता है जम्मू कश्मीर (पाक अधिकृत) भारत एवं अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा है। जो 1896 ईसवी में सर डूरंड द्वारा निर्धारित की गई थी। अब यह रेखा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के बीच है।
 भारत की कुल 16 राज्य पड़ोसी देशों की सीमा से जुड़े हैं।

भारत की जलीय सीमा से 7 देश लगते हैं - 

पाकिस्तान 
मालदीव 
श्रीलंका
 बांग्लादेश
 म्यांमार 
थाईलैंड 
इंडोनेशिया

भारत की जल एवं स्थल सीमा से 3 देश लगते हैं - 

बांग्लादेश
 म्यांमार तथा
 पाकिस्तान
दक्षिण में श्रीलंका भारत से पाक जल संधि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है। पाक जलडमरूमध्य में ही रामसेतु स्थित है। श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया है। जो निकोबार द्वीप समूह के अंतिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है। 
पृथ्वी की चुंबकीय विषुवत रेखा दक्षिणी भारत में त्रिवेंद्रम से गुजरती है।
सर्वाधिक राज्यों की सीमा से लगा राज्य उत्तर प्रदेश है। इसकी सीमा 8 राज्यों से लगती है - उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं गुजरात है। उत्तर प्रदेश की सीमा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से भी लगी है।
सर्वाधिक तटरेखा वाला राज्य गुजरात है। (1663 km) 

भारत के 9 राज्य तटरेखा से लगे हुए हैं - 

गुजरात 
महाराष्ट्र 
गोवा 
कर्नाटक
 केरल 
तमिलनाडु 
आंध्र प्रदेश 
ओडीशा 
पश्चिमी बंगाल
 अरुणाचल प्रदेश की सीमा पूर्व में म्यांमार से पश्चिम में भूटान से एवं उत्तर में  चीन से लगती है।
 सिक्किम की सीमा नेपाल,  भूटान और चीन से मिलती है।
तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ राज्य त्रिपुरा है। केवल उत्तर पूर्व में यह असम और मिजोरम से जुड़ा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत के प्रमुख जलप्रपात

भारत के प्रमुख दर्रे

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान