भारत की प्रमुख नदियां Part -6

21) कृष्णा नदी:
कृष्णा  भारत में बहनेवाली एक नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः1400 किलोमीटर है। यह दक्षिण-पुर्व राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगणा, आंध्र प्रदेश में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।  इसकी प्रमुख सहायक नदियां है अमरावती, कोयना नदी, भीमा नदी, कुंडली नदी, मालप्रभा नदी, घाटप्रभा, येरला नदी, वारणा नदी, बिंदी नदी, मूसी नदी और दूधगंगा नदी शामिल हैं, कृष्णा नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती है।
22) 
गोदावरी नदी:- गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी व सबसे लंबी नदी है गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक जिले  के त्रयंबक गांव के पहाड़ी से निकलती है।  
इसे वृद्ध गंगा या दक्षिण गंगा भी कहा जाता है।
गोदावरी की प्रमुख सहायक नदियां है -पैनगंगा ,इंद्रावती प्राणहिता, मंजीरा, सबरी , पूर्णा, वैनगंगा, प्रवदा  एवं वर्धा 
यह 1465 किलोमीटर क्षेत्र में बहती है।  तोता बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती है।
23)  कावेरी नदी:- कावेरी नदी कर्नाटक के कुर्ग जिले में स्थित ब्रह्मगिरि पहाड़ियों से निकलती है।  इसे दक्षिण भारत की गंगा के रूप में जाना जाता है। कावेरी नदी शिवसमुद्रम जलप्रपात का निर्माण करती है। श्रीरंगपट्टनम तथा शिवसमुद्रम  द्वीप कावेरी नदी पर स्थित हैं इसकी सहायक नदियां  है, बाय से हेमावती, सिमसा,  अर्कवती तथा दाएं से  काबिनी, भवानी, नोयल, अमरावती  कावेरी नदी 800 किलोमीटर क्षेत्र में बहती है। तथा बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती है।

24) तुंगभद्रा नदी:-  तुंगभद्रा नदी दक्षिण भारत में बहने वाली एक पवित्र नदी हैं। यह कर्नाटक एवं आन्ध्र प्रदेश में बहती हुई आन्ध्र प्रदेश में एक बड़ी नदी कृष्णा नदी में मिल जाती है। रामायण में तुंगभद्रा को पंपा के नाम से जाना जाता था। तुंगभद्रा नदी का जन्म तुंगा एवं भद्रा नदियों के मिलन से हुआ है।   इसके प्रमुख सहायक नदियां हैं :-कुमुदवती, वर्धा,  मगारी तथा हिंद, यह 331 किलोमीटर क्षेत्र में बहती है , तथा कृष्णा नदी में मिल जाती है।

25) पेरियार नदी:- पेरियार नदी केरल में  प्रवाहित होने  वाली एक प्रमुख नदी है।  पेरियार नदी पेरियार झील से निकलती है। केरल में जल विद्युत का सबसे बड़ा स्रोत इडुक्की बांध पेरियार नदी पर बना हुआ है। यह केरल राज्य की सबसे बड़ी तथा सबसे लंबी नदी है।
26)  हुगली नदी:-   यह गंगा की एक शाखा है,जो धूलिया (पश्चिम बंगाल) के दक्षिण गंगा  से अलग होती हैै।  यह भारत में सबसे  ऊंची ज्वारीय  ज्वारभित्ति वाली नदी है।  इसका नदी मुख भारत की नदियों में सबसे बड़ा हैै। इसकी प्रमुख सहायक नदी जलंगी है।  हुगली नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत के प्रमुख जलप्रपात

भारत के प्रमुख दर्रे

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान