भारत की प्रमुख झीलें

 परिचय :- भारत की सबसे बड़ी तटीय झील चिल्का झील है जो खारे पानी  कि एक लैगून झील है। यहां नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र भी है इस झील की लंबाई 65 किलोमीटर तथा चौड़ाई 8 सेेे 20 kilometre और गहराई लगभग 2 मीटर है।
- भारत में सबसे बड़ी खारे पानी की झील सांभर झील (राजस्थान) है।
- भारत में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वूलर झील है, जो जम्मू कश्मीर में है। तुलबुल परियोजना इसी पर स्थित है।
- भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविंद बल्लभ पंत सागर है जो रिहंद नदी पर बनाए गए बांध से बना है।
      भारत की प्रमुख झीलें
 जम्मू कश्मीर :- 
डल झील              वूलर झील
बेरीनाग झील          मानसबल झील
शेषनाग झील          अनंतनाग झील तथा
नागिन झील
सभी जम्मू कश्मीर में स्थित  झीलें हैं
त्तराखंड :-
 राक्षसताल झील        नैनीताल झील
देवताल झील              मालाताल  झील
नोकुछीयाताल झील      खुरपाताल झील
सातताल झील
राजस्थान:- 
 सांभर झील               राजसमंद झील
पिछोला झील              लूणकरणसर झील
जयसमंद झील            फतेहसागर झील
डीडवाना झील
 आंध्र प्रदेश:-
हुसैन सागर झील         कोलेरू झील
 पुलिकट झील ( तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश  दोनों की सीमा पर कोरोमंडल तट पर स्थित है)
 केरल:-
 वेम्बनाड झील        अष्टमुदी झील
पेरियार झील
- लोनार झील महाराष्ट्र में स्थित है।
- लोकटक लेक  मणिपुर में है।
- चिल्का झील उड़ीसा में स्थित है।
- पहाड़ियों से घिरे अभीकेंद्री अफवाह वाले विस्तृत समतल गर्त को बोल्सन कहते है।
- चौरस सतह तथा अनुप्रवाहित द्रोणी वाली छोटी झीलों को  प्लाया कहते हैं इनमें वर्षा का पानी जमा होता है परंतु जल्दी ही भाप बनकर उड़ जाता है।  अधिक नमक वाली प्लाया को सेलीनास कहते हैं तथा  अरब रेगिस्तान में खबारी कहा जाता है।
- सांभर झील बोल्सन का तथा डीडवाना झील प्लाया का उदाहरण है।
- भारत में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील चोलामू झील है (सिक्किम में) तीस्ता नदी का उद्गम यहीं से होता है।
- महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में स्थित लोनार झील ज्वालामुखी उद्गार से बनी झील है।
- उकाई (गुजरात) ताप्ती नदी पर स्थित मानव निर्मित झील है।
- राणा प्रताप सागर व जवाहर सागर (राजस्थान) एवं गांधी सागर (मध्य प्रदेश) चंबल नदी पर स्थित  झीलें  है।
- नागार्जुन सागर( नल गोंडा जिला तेलंगाना तथा गुंटूर जिला आंध्र प्रदेश) कृष्णा नदी पर निजाम सागर( तेलंगाना) मंजीरा नदी पर एवं तुंगभद्रा, तुंगभद्रा  नदी पर  मानव निर्मित झीलें है।
- लोकटक (मणिपुर) झील पूर्वोत्तर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है इस झील में काबुललामजाओ तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क है
- हुसैन सागर झील हैदराबाद और सिकंदराबाद के मध्य स्थित है।
- पश्चिमी तट पर स्थित वेंबनाड झील (केरल )क लंगूर झील है इसी झील में वेलिंगटन  द्वीप है, जहां पर राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिताएं होती है। भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-47A वेलिंग्टन द्वीप पर  ही है।
- पूर्वी तट पर स्थित पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में एवं 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है। बैरियर टापू जिसका नाम श्रीहरिकोटा है, इसे बंगाल की खाड़ी से अलग करता है श्रीहरिकोटा द्वीप पर सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र हैै।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत के प्रमुख जलप्रपात

भारत के प्रमुख दर्रे

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान